34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

डॉ. जितेंद्र सिंह से सिविल सेवा संघों के परिसंघ का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

شمال مشرقی کونسل کے رکن پروفیسر گنگمومئی کمئی کی رحلت پر ڈاکٹر جتیندر سنگھ کی تعزیت
देश-विदेश

नई दिल्ली:  पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से कल सिविल सेवा संघों के परिसंघ (सीओसीएसए) का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संगठित सेवाओं के कैडर की संरचना के व्‍यापक अध्‍ययन के लिए गठित टॉस्‍क फोर्स के संदर्भ में अपना प्रतिनिधित्व पेश किया। यह टॉस्‍क फोर्स हाल ही में कार्मिक विभाग द्वारा गठित किया गया है। सीओसीएसए में भारतीय राजस्‍व सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क), भारतीय पी एंड टी लेखा और वित्त सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा, रेलवे फेडरेशन अधिकारी संघ (9 रेलवे सेवाओं का प्रतिनिधित्‍व), भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय सूचना सेवा सहित विभिन्‍न संगठित सिविल सेवाओं के संघ शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने संगठित सिविल सेवाओं में ठहराव को दूर करने के कदम उठाने के लिए सरकार और मंत्री महोदय का धन्‍यवाद किया। परिसंघ ने मंत्री महोदय से कार्मिक विभाग द्वारा इस संदर्भ में जिस तरह काम किया जा रहा है उसमें हस्‍तक्षेप करने की मांग की है। परिसंघ ने कार्मिक विभाग/ टॉस्‍क फोर्स द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया, कैडर नियंत्रण अधिकारियों द्वारा सक्रिय भगीदारी निभाने के अवसर प्रदान करने से संबंधित कई मुद्दों पर प्रकाश डाला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय से टॉस्‍क फोर्स को केन्‍द्रीय सेवाओं के अधिकारियों को इसमें शामिल कर इसे और अधिक व्‍यापक आधारवाला बनाने का आग्रह किया। सदस्‍यों ने इस टॉस्‍क फोर्स का अध्‍यक्ष किसी सेवा तटस्‍थ व्‍यकित को बनाने का भी आग्रह किया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्‍वासन दिया है कि वे परिसंघ की चिंताओं को दूर करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाएंगे।

परिसंघ के इस प्रतिनिधिमंडल में परिसंघ के संयोजक और भारतीय राजस्‍व सेवा संघ के महासचिव श्री जयंत मिश्रा, आईसीएएस संघ के अध्‍यक्ष अजय शंकर सिंह, आईडीएएस संघ के महासचिव संदीप सरकार, आईएएएस संघ के उपाध्‍यक्ष भानु प्रताप यादव और आईआरएस(सी एंड सीई) संघ के महासचिव श्री श्रवण कुमार बंसल शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More