34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला सुरक्षा बटन के शुभारम्भ विषय पर चर्चा करते हुएः मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड

देहरादून: प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में ’’महिला सुरक्षा बटन’’ विषय पर बैठक ली।

बैठक में जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की महिला एवं किशोरियों की रक्षा हेतु दिनांक 14 सितम्बर, 2018 को आई0आर0टी0डी0 सभागार, सर्वे चैक, देहरादून में “महिला सुरक्षा बटन“ के शुभारम्भ किये जाने विषय पर चर्चा की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। दिनंाक 14 सितम्बर को जनपद देहरादून एवं जनपद हरिद्वार की 100 महिलाओं एवं किशोरियों को उपरोक्त सुरक्षा बटन निःशुल्क वितरित किये जायेंगे।

 वर्तमान में उपरोक्त सुरक्षा बटन की कीमत 2360.00 है, जिसे महिला कल्याण एवं बाल विकास निदेशालय से 2360.00 रु में खरीदा जायेगा। विभाग द्वारा भारत सरकार से सुरक्षा किट के रूप में उपरोक्त बटन पर सब्सिडी दिये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेेषित किया जा चुका है।

भारत सरकार से सब्सिडी प्राप्त होने के उपरांत उपरोक्त बटन की कीमत 860.00 होगी। बैठक में निदेशक आई.सी.डी.एस. रणवीर सिंह चैहान, उप निदेशक एस.के सिंह, डी.पी.ओ. क्षमा बहुगुणा, राज्य परियोजना अधिकारी बाल विकास आरती बलोदी आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More