37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य के बजट के संबंध में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो के साथ विचार विमर्श करते हुएः मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व अन्य पार्टी पदाधिकारियो के साथ राज्य के बजट के संबंध में विचार विमर्श

किया। विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा दर्जनों सुझाव दिए गए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि गत वर्ष से बजट निर्माण में आम जनता व प्रबुद्ध जन के सुझाव लेने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इस वर्ष भी आम जनता, बुद्धिजीवियों, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के सुझाव लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारा बजट गरीब तबके के लिए होगा। इसमें महिलाओं, अल्पसंख्यकों, निर्धनों व युवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री रावत ने आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड निर्माण की भावना के अनुरूप योजनाएं बनाई जाएंगी। राज्य के विकास का लाभ गरीबों के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा। जनता पर करों का बोझ बढ़ाए बिना, हम अपने संसाधनों में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारा राज्य देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल है। बड़ी प्रसन्नता की बात है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी हमारी प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। कुछ असंतुलन अभी भी है, इसे दूर करने के लिए खेती व खेती से संबंधित अन्य गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य में भी सुधार करने पर जोर रहेगा। युवाओं को रोजगार के लिए हम लगभग 30 हजार पदों पर भरेंगे। इसके साथ ही स्किल ट्रेनिंग व स्वरोजगार को भी प्रमुखता दी जाएगी।

Related posts

3 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More