42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कांग्रेस ने प्रचार अभियान के लिए एलईडी से लैस वाहनों को किया रवाना

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से पहले और दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए एलईडी प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। प्रचार वहां पहले और दूसरे चरण की सभी सीटों पर जाकर पार्टी की घोषणाओं का प्रचार करेंगे। एलईडी से लैस तक़रीबन 150 वाहनों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने इन रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस मौके पर सतीश अजमानी ने कहा कि 150 प्रचार वाहनों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया है। प्रचार वाहनों में लगी एलईडी में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, आ रही है कांग्रेस एंथम सॉन्ग समेत शक्ति विधान, भर्ती विधान एवं कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को प्रचारित किया गया है। पहले और दूसरे चरण की सभी सीटों पर यह प्रचार वाहन जायेंगे और प्रमुख जगहों पर पार्टी की घोषणाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त जोश है, युवा, महिला और किसान पूरी तरह से कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More