लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हाॅकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचन्द को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सम्पूर्ण विश्व में भारत को विशिष्ट पहचान दिलायी थी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। इण्डोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में राज्य के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार खेल के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हो सकें।