25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सी.सी.टी.एन.एस. की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुएः उत्पल कुमार सिंह

उत्तराखंड

देहरादून: सी.सी.टी.एन.एस.(क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के जरिये सभी थाने ऑनलाइन हो गए हैं। देश के सभी थानों से जुड़ गए हैं। इससे अपराधियों का पता लगाने और अपराध का अनावरण करने में पुलिस को मदद मिलेगी। सिटिजन चार्टर लागू किया गया है। रियल टाइम में एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं। सी.सी.टी.एन.एस. के दूसरे चरण के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गयी है। इसके तहत सी.सी.टी.एन.एस. परियोजना को इंटेरोपेराबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम(Interoperable Criminal Justice System) से इंटिग्रेटेड किया जाएगा। इसमें न्यायालय, जेल, फॉरेंसिक लैब, अभियोजन कार्यालयों का ऑटोमेशन विकसित किया जा रहा है।

यह जानकारी मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सी.सी.टी.एन.एस. की उच्चाधिकार प्राप्त समिति में दी गयी। बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सी.सी.टी.एन.एस. को और अधिक कारगर बनाने पर बल दिया। बताया गया कि 156 पुलिस थाने सी.सी.टी.एन.एस. से जुड़ गए हैं। पौड़ी जनपद में खुले पैठानी और थलीसैंण दो नए थानों को जोड़ने की कार्यवाही चल रही है। तय किया गया कि नेशनल डेटा सेंटर से चल रहे सी.सी.टी.एन.एस. को अब राज्य में स्थापित हो रहे स्टेट डेटा सेंटर में होस्ट किया जाएगा। इसके लिए अलग से सर्वर स्थापित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आनंद वर्द्धन, अपर पुलिस महानिदेशक श्री राम सिंह मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सिन्हा, अपर सचिव आईटी श्री चंद्रेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More