29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सोशल मीडिया द्वारा कृषि कुम्भ मेले के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कृषि मंत्री

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उ0प्र0 के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आगामी 26, 27 एवं 28 अक्टूबर, 2018 को आयोजित होने वाले कृषि कुम्भ मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने सभी पण्डालों एवं कृषि उत्पादों की नर्सरियों का नजदीकी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से उत्पादों एवं पण्डालों के आगे उससे संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड पर अंकित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आने वाले आगन्तुकों एवं किसानों को सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो, इसकी व्यवस्था अत्यन्त आवश्यक है। श्री शाही ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण तैयारी कल शाम तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जानी चाहिए।

कृषि मंत्री ने तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि फेसबुक, विडियोग्राफी एवं ट्वीटर के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि अधिक से अधिक किसान यहां आयें और लाभान्वित हों। श्री शाही ने बताया कि कृषि कुम्भ मेले में 150 से अधिक कम्पनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी, जिसकी तकनीकी जानकारी प्राप्त कर किसान कृषि कार्यों में उपयोग करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा 14 सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें किसानों को कम लागत से अधिक आय एवं उत्पादन तथा पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जायेगी।

श्री शाही ने बताया कि कुषि यंत्रों का कैसे प्रयोग किया जाये तथा सस्ते एवं अचदे यंत्रों की जानकारी किसानों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले किसानों को पोस्ट हारवेस्टिंग का मैनेजमेंट, पैकेजिंग, ब्राडिंग तथा वैल्यू से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी कृषकों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित सभी प्रकार की नयी विधाओं की जानकारी यहां आने वाले कृषकों को दी जायेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि कुम्भ मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाय।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More