37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गूगल ब्वॉय कौटिल्य का ज्ञान देख वैज्ञानिक भी चकित

Boy amazed scientists like Kautilya knowledge of Google
उत्तराखंड

देहरादून: गूगल ब्वॉय के नाम से दुनियाभर में मशहूर हरियाणा के नौ साल के कौटिल्य पंडित का ज्ञान देखकर वैज्ञानिक भी चकित रह गए। दून के झाझरा स्थित विज्ञान धाम (आंचलिक विज्ञान केंद्र) पहुंचे कौटिल्य ने विज्ञान के तमाम प्रश्नों के उत्तर चुटकियों में दे डाले। यहां तक कि विज्ञान धाम और यहां के क्रियाकलापों की भी कौटिल्य को पूरी जानकारी थी। पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के नैनबाग (टिहरी) स्थित देवांशी पब्लिक स्कूल के 60 बच्चे विज्ञान धाम भ्रमण पर आए थे। यहां कौटिल्य ने इन बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने तारामंडल, सूरज, ब्लैक होल आदि को लेकर सवाल पूछे तो कौटिल्य ने सभी सवालों के विस्तृत जवाब देकर सबको हैरत में डाल दिया। – यूकॉस्ट ने कौटिल्य के साथ ही उनके दादाजी व पिता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्पैक्स संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा, अमित पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

कविन्द्र पयाल

ब्यूरो चीफ उत्तराखण्ड

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More