बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन बोले- मैं टूट गया

मुंबई: इरफान खान के बाद बॉलीवुड जगत से एक बार फिर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने लोगों की आंखों को नम कर दिया है. बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है. महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है.

दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है. ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं. बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी.

Related Articles

Back to top button