त्योहारी सीजन में बढ़े ड्राई फ्रूट के दाम, आयात 12% बढ़ा

HR Breaking News (Dry Fruits Price) त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा ने बाजार की रफ्तार बढ़ा दी है। इंपोर्ट में काजू (Dry Fruits Price) की मांग सबसे ज्यादा बनी है। छोटे शहरों में भी ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। एक साल में ड्राई फ्रूट्स का इंपोर्ट 12 प्रतिशत बढ़ गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
बीते वर्ष से 12 प्रतिशत अधिक है डिमांड
फेस्टिव सीजन में ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, शहर में लिपटे मेवे व बटर बिस्किट की मांग (Demand for butter biscuits) काफी बढ़ जाती है। कारोबारी के अनुसार ऊंची कीमतों के बाद भी मांग बीते वर्ष से 10-12 प्रतिशत ज्यादा है। महानगरों के साथ छोटे शहरों के ग्राहक भी इनकी खरीदारी कर रहे हैं। नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स काउंसिल आफ इंडिया (Nuts and Dry Fruits Council of India) के अनुसार 5 प्रतिशत GST दर से इनकी खरीद अधिक किफायती है, जिससे बाजार में बटर बिस्किट, हनी-कोटेड नट्स और इंपोर्टेड चॉकलेट्स की मांग में इजाफा हुआ है।
अमेरिकी बदाम व पिस्ता के दाम
कारोबारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में संघर्ष से आपूर्ति में बाधा, बढ़ा मालभाड़ा और कमजोर रुपया इंपोर्ट महंगा हो रहा है। जिससे इनकी कीमतों पर असर पड़ रहा है। हैदराबाद की बेगम बाजार में अमेरिकी बदाम (American almonds in Begum Bazaar) 880 से 1230 रुपए और पिस्ता 1500 से 2000 रुपये किलो पर पहुंचा है।
साल 2025 में ड्राई फ्रूट्स इंपोर्ट
साल 2025 में अगस्त से दिसंबर के दौरान साल भर के 45 प्रतिशत ड्राई फ्रूट्स इंपोर्ट हुए है। ऐसे में खजूर का इंपोर्ट (import of dates) 29.92 करोड़ किलो रहा है, जो 2024 में 26.58 करोड़ किलो था। बादाम का इंपोर्ट 12.35 करोड़ किलो, अखरोट का 3.65 करोड़ किलो रहा है। काजू का इंपोर्ट (Import of cashew nuts) 55.39 करोड़ किलो रहा है, जो बीते वर्ष के 55.87 करोड़ किलो से कम है।
त्योहारी पेशकश में काजू को जगह दे रहे कारोबारी
फॉर्म ऑफ इंडिया फूड इंपोर्ट (Form of India Food Import) के संस्थापक निदेशक का कहना है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के जुड़ने से चीज, चॉकलेट और मेवों की मांग बढ़ी है। ग्राहक अलग तरीके के ज्यादा प्रोटीन वाले गिफ्ट पैक चाहने लगे हैं। जैन के अनुसार कई परिवार मेवों से भरपूर मिठाइयां चुन रहे हैं। मिठाई कारोबारी भी अपनी त्योहारी पेशकश में काजू को जगह दे रहे हैं। बिक्री बढ़ाने के लिए कारोबारी अब ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफार्म का यूज कर रहे हैं।




