25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बल्लीवाला फ्लाई ओवर का निरीक्षण करते हुएः जिलाधिकारी रविनाथ रमन

उत्तराखंड

देहरादून: मा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार हरीश रावत द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2016 को बल्लीवाला फ्लाई ओवर का किये जाने वाले लोकार्पण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रविनाथ रमन द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ राज्य के पहले फ्लाई ओवर के लोकार्पण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर सभी पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सहित एस.पी यातायात से भी ब्रिज पर निर्धारित गति सीमा, पैदल यात्री सम्बन्धी सभी नियमों पर चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दिनांक 25 जुलाई 2016 को मा मुख्यमंत्री द्वारा बल्लीवाला फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया जायेगा तथा यातायात के लिए खोल दिया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस सम्बन्ध में जो भी तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है वह सभी व्यवस्थाएं समय से कर लें तथा कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को अस्थाई ट्रांस्फार्मर लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होने अधिक्षण अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग लो.नि.वि को राजेश चन्द्र शर्मा को निर्देश दिये कि फ्लाई ओवर पर जो स्ट्रीट लाईट लगाई गयी हैं उसके लिए नियमानुसार विद्युत कनैक्शन लगाये जाए। जिसके लिए जो भी धनराशि व्यय की जायेगी उसका भुगतान विद्युत विभाग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा विद्युत कनैक्शन होने के बाद स्ट्रीट लाईटों का रखरखाव तथा विद्युत का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जायेगा, जिसके लिए उन्होने मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम को निर्देश दिये। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर भी उचित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश नगर निगम को दिये।
बैठक के बाद जिलाधिकारी रविनाथ रमन द्वारा बल्लीवाला फ्लाई ओवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को लोकार्पण कार्यक्रम हेतु की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग को यह भी निर्देश दिये कि फ्लाई ओवर से होने वाली पानी निकासी के लिए उचित प्रबन्ध करें जिससे पुल के नीचे से गुजरने वाले राहगीरों को समस्या न हो। जिलाधिकारी ने 25 जुलाई को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातयात धीरेन्द्र गुंज्याल को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट ललित नारायण मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग राजेश शर्मा, डी.जी.एम आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग महिपाल सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत श्री तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More