32.1 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत सरकार के ट्रेजरी बिलों की नीलामी: मार्च, 2019 में समाप्‍त होने वाली तिमाही के लिए संशोधित कैलेंडर जारी

देश-विदेश

नई दिल्ली: भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ सलाह-मशविरा कर अपने पास उपलब्‍ध नकदी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मार्च, 2019 में समाप्‍त होने वाली तिमाही के लिए ट्रेजरी बिलों को जारी करने हेतु संबंधित धनराशियों को अधिसूचित करने का निर्णय लिया है, जो इस प्रकार है :

ट्रेजरी बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित धनराशि

(6 फरवरी, 2019-31 मार्च, 2019)

(करोड़ रुपये में)

नीलामी की तिथि जारी करने की तिथि 91 दिन 182 दिन 364 दिन कुल
06 फरवरी, 2019 07 फरवरी, 2019 4,000 3,000 3,000 10,000
13 फरवरी, 2019 14 फरवरी, 2019 4,000 3,000 3,000 10,000
20 फरवरी, 2019 21 फरवरी,  2019 4,000 3,000 3,000 10,000
27 फरवरी, 2019 28 फरवरी,  2019 4,000 3,000 3,000 10,000
06 मार्च, 2019 07 मार्च, 2019 4,000 3,000 3,000 10,000
13 मार्च, 2019 14 मार्च, 2019 4,000 3,000 3,000 10,000
20 मार्च, 2019 22 मार्च, 2019 4,000 3,000 3,000 10,000
27 मार्च, 2019 28 मार्च, 2019 4,000 3,000 3,000 10,000
कुल 32,000 24,000 24,000 80,000

भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक के पास पहले की ही तरह आगे भी ट्रेजरी बिलों की अधिसूचित राशि और पूर्व निर्धारित समय में संशोधन करने का लचीलापन होगा, जो भारत सरकार की आवश्‍यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्‍य प्रासंगिक कारकों पर निर्भर करेगा। अत: आवश्‍यकता पड़ने पर कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। तय अवधि के दौरान बीच में अवकाश पड़ने जैसे कारण भी इसमें शामिल हैं। इस तरह के किसी भी बदलाव के बारे में नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के जरिए सूचित किया जाएगा।

ट्रेजरी बिलों की नीलामी पर भारत सरकार द्वारा 27 मार्च, 2018 को जारी सामान्‍य अधिसूचना संख्‍या एफ4(2)-डब्‍ल्‍यूएंडएम/2018 में उल्लिखित शर्तें लागू होंगी। इसमें भारत सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More