25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बालिका वधु में आनंदी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने की खुदकुशी

देश-विदेश
मुंबई: टीवी के चर्चित सीरियल बालिका वधु में आनंदी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर

ली। प्रत्युषा को उनके कांदीवली के घर से गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी।
प्रत्युषा की उम्र महज 24 साल थी। वे जमशेदपुर की रहने वाली थीं। प्रत्यूषा अपने दोस्तों के साथ ही रहती थीं और उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस को मौके से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले का जांच कर रही है। प्रत्युषा के फोन कॉल का डीटेल पता कर रही है और उनके बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है।
प्रत्यूषा को बालिका वधू में उनके किरदार आनंदी की वजह से ज्यादा जाना जाता है। उसके बाद वो रियलिटी शो बिग बॉस-7 में नजर आईं। वो ससुराल सिमर का में भी दिखाई दी थीं जिसमें उन्होंने डायन का किरदार निभाया था। प्रत्युषा ने हाल ही में पॉवर कपल में भी काम किया था।
प्रत्युषा ने हाल ही में तीन पुलिसवालों समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रत्युषा ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। पिछले दिनों वे तब खबरों में आई जब उन्होंने कुछ लोगों और पुलिस पर घर में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उनके बॉयफ्रेंड ने भी उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पिछले कुछ समय से वे काफी परेशान चल रही थीं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More