29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नीरज पांडे की फिल्‍म में ‘चाणक्य’ का रोल प्‍ले करेंगे अजय देवगन

मनोरंजन

मुंबई: ‘रेड’ और ‘गोलमाल अगेन’ में नज़र आए अजय देवगन अब नीरज पांडे की अगली फिल्म में नज़र आएंगे। बता दें कि नीरज पांडे ‘चाणक्य’ नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और अजय इसमें लीड रोल निभाएंगे। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए इसकी जानकारी दी। अजय ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नीरज पांडे की अगली फिल्म में चाणक्य का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अकसर अपने किरदार से साथ कुछ नया ट्राई करते नजर आते हैं। वहीं, बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी हर बार एक नए रोल में नजर आते हैं। हाल ही में आमिर खान को लेकर चर्चा थी कि वह आध्यात्मिक गुरु ओशो के बायोपिक में नजर आ सकते हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड के एंग्री मैन अजय देवगन कैसे पीछे रह सकते हैं। अब खबर आ रहे हैं की बॉलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन भी इस बार कुछ नया ट्राई करते नजर आएंगे।

बता दें कि भारतीय इतिहास में चाणक्य का स्थान काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाने के लिए खूब मेहनत की थी। इसी के साथ उन्होंने प्रजा का मार्गदर्शन करने के लिए नीतिशास्त्र की रचना की थी, जो चाणक्य नीति के नाम से मशहूर हो गई। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले है। इससे पहले नीरज स्पेशल 26, बेबी, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और अय्यारी जैसी फिल्में बना चुके है।

यह फिल्म आचार्य चाणक्य के ऊपर आधारित होगी। चाणक्य भारत के एक महान विद्वान रहे और उनकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थीं। इस फिल्म की बाकी डीटेल्स आना अभी बाकी है। ‘चाणक्य’ के अलावा अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अजय और रणवीर का एक स्पेशल ऐक्शन सीक्वंस भी होगा।
-एजेंसी

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More