38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अमिताभ-अभिषेक के बाद अब, ऐश्वर्या-आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

देश-विदेशमनोरंजन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके बाद दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
बता दें ऐश्वर्या और आराध्य की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जाने स्वयं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेस टोपे ने दी है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। टोपे ने इसके अलावा जानकारी दी है कि परिवार में जया बच्चन की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है।

अमिताभ है अस्पताल में भर्ती
इससे पहले जब अमिताभ-अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। मगर ऐश्वर्या और आराध्य को कल से होम क्वरंटाइन किया गया था। क्योंकि कल तक उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी। नवोदय टाइम्स

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More