31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

चोरी की एक दोनाली लाइसेंसी बन्दूक,15 लैपटाप बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: थाना टुण्डला क्षेत्रान्तर्गत एडीफाई स्कूल बिल्ड़िग की पीछे की खिड़की तोड़कर विद्यालय में रखे अध्यापकों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले 15 लैपटाप चोरी कर लिए गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना टुण्डल पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 10.08.2018 को थाना टुण्डला व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर टुण्डला पुल के नीचे से उक्त घटना में लिप्त 03 चोरों 1.जीतेश उर्फ कचरा, 2.हरनारायण एवं दिनेश चन्द्र राठोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर उक्त घटना में चोरी किये गये 15 लैपटाप(कीमती 7 लाख 10 हजार रू0), एक अन्य चोरी की घटना  में चोरी गयी दो नाली लाइसेंसी बन्दूक बरामद हुई। बरामद लाइसेंसी बन्दूक 04 माह पूर्व थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत श्री दूरबीन निवासी हुमायूपुर के घर से चोरी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    जीतेश उर्फ कचरा निवासी नोरथा थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस।
2.    हरनारायण निवासी ढंटीगरा थाना जसरथपुर जनपद इटावा।
3.    दिनेश चन्द्र राठोर निवासी गुलाब की गढ़िया थाना उदीमोड़ जनपद इटावा।
बरामदगी
1.    15 लैपटाप(कीमती 7 लाख 10 हजार रू0)
2.     चोरी की दो नाली लाइसेंसी बन्दूक

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More