37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश में अब तक कुल 10,20,61,315 सैम्पल की जांच की गयी: अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,58,669 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 1,235 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,20,61,315 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1,501 लोग तथा अब तक कुल 20,22,056 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 13,945 एक्टिव मामले है।

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 13 फरवरी, 2022 को एक दिन में 3,44,028 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,07,59,717 तथा दूसरी डोज 11,04,76,875 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,17,08,805 तथा दूसरी डोज 16,55,058 दी गयी है। कल तक 19,91,512 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,65,91,967 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More