जनता विकास और महिला सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ला रही है: डिम्पल यादव

समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि गर्मी निकालने वालों का पता नहीं चल रहा है। किसानों की आमदनी दुगनी नहीं हुई। महंगाई दोगुनी हो गयी। किसानों, नौजवानों को सरकार ने धोखा दिया। यह चुनाव जनता लड़ रही है। जनता विकास और महिला सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ला रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों में है कि देश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार यूपी की भाजपा सरकार में हुआ। प्रदेश की जनता हाथरस की बेटी के साथ हुई घटना को कभी नहीं भूल सकती। कोरोना काल में यह सरकार लोगों को आक्सीजन और दवा नहीं दे पायी। बड़ी संख्या में मौतें हुई। लोगों ने अपनों को खो दिया। इस सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं है। कोरोना काल में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया हैं। उनका दर्द इस सरकार के लोग नहीं महसूस कर सकते। भाजपा सरकार में डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। सपा सरकार बनने पर कीमतें कम होंगी और महंगाई घटेगी।
श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि सपा सरकार महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्याधन देगी। महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देगी। एक करोड़ महिलाओं को 18 हजार रूपए प्रतिवर्ष समाजवादी पेंशन देगी। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। नौजवानों के लिए नौकरियां निकाली जाएंगी। बेटियों की केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त रहेगी। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होगी। हर परिवार को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों को खाद दी जाएगी। सिंचाई मुफ्त होगी। बहन, बेटियों को न्याय और सुरक्षा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button