UP Election 2022: कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुईं शामिल

यूपी में कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और सत्ता में आने की बात कही है। हालांकि, कांग्रेस के नेता खुद पार्टी छोड़ रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके पहले इसी अभियान की एक पोस्टर गर्ल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

वंदना सिंह महिला कांग्रेस की जोन उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर मिलने के लिए समय न देने और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वह टिकट न मिलने से नाराज थीं।  बुधवार को वंदना सिंह के साथ ही सपा नेता आशा किशोर, डॉ. अरविंद गुप्ता और अभय सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

वंदना सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मैं पिछले 5-6 वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हूं। मुझे टिकट देने का वादा किया गया था पर नहीं दिया गया। पार्टी ने उन लोगों को टिकट दिया गया है जो कि मेरे बाद पार्टी में शामिल हुए हैं।

सोर्स: यह amar ujala न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ श्रमजीवी जर्नलिस्ट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Related Articles

Back to top button