उंगली में स्याही दिखाने पर ये डॉक्टर नहीं लेंगे फीस

कर्नाटक के मंगलौर में एक डॉक्टर ने काबिलेतारीफ पहल कीहै। मतदान में लोगों का उत्साह और बढ़ाने के लिए डॉक्टर ने फ्री चिकित्सीय परामर्श की सुविधा प्रदान करने की बात कही है।

बता दें कि मंगलौर में 18 अप्रैल से चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोटरों को शामिल करने के लिए सरकार हर स्तर पर अनेक प्रकार से जागरूकता फैला रही है।

कई लोगों ने अपने-अपने हिसाब से जागरूकता फैलाने के लिए मुहिम शुरू कर रखी हैं। ऐसे ही लोगों में डॉक्टर श्रीधर भी शामिल हैं । डॉक्टर श्रीधर एमएल ने मतदान करके आने वाले लोगों को मुफ्त चिकित्सीय परामर्श देने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारश्रीधर ने अपने प्राइवेट चेंबर के बाहर एक बोर्ड लगाया है। बोर्ड में लिखा है, ’18 अप्रैल को मतदान कीजिए। उंगली में लगा वोटिंग का निशान दिखाइए और मुफ्त में चिकित्सीय परामर्श लीजिए।’

उनका कहना है कि देश में कई लोग सही उम्मीदवार न पाकर वोट देने से वंचित रह जाते हैं। वहीं कुछ का कहना है कि वोट देने से कोई फायदा नहीं होता है। श्रीधर ऐसे ही लोगों को उत्साहित करने के लिए यह ऑफर लाए हैं। श्रीधर इलाके में अपने इसी जागरूकता के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने इसी तरह के ऑफर नोटबंदी के समय भी दिए थे। श्रीधर के अनुसार नोटबंदी के बाद तीन महीने तक उन्होंने इलाके के लोगों का मुफ्त इलाज किया था। उनकी इस पहल की सभी ने सराहना भी की थी।

Related Articles

Back to top button