Delhi-Katra Expressway : दिल्ली से कटरा के बीच 139km दूरी होगी कम, दिसंबर में मिलेगी खुशखबरी

HR Breaking News – दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अलग-अलग चरणों में हो रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे के बीच में बना 40 किलोमीटर लंबा पठानकोट दयालचक तक खंड का काम आखिरी चरण में है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, दिसंबर 2026 के आखिर में इसे आम जनता के लिए खोला जा सकता है जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।

बता दें कि दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) में यह खंड अहम है। इसकी लंबाई 670 किलोमीटर है। दिल्ली और अमृतसर से माता वैष्णो देवी की यात्रा अब आसान होने वाली है, क्योंकि इस खंड के खुलने से पंजाब से जम्मू कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं 20 से 25 मिनट का भी समय बचेगा। अब दिल्ली से कटरा की यात्रा करने वाले लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

सबसे पहले खुलेगा पठानकोट से दयालचक खंड – 

दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Katra Expressway) के बीच पठानकोट से दयालचक खंड खुलने के बाद दोनों के बीच सफर केवल 30 मिनट में पूरा हो सकेगा। अभी इस खंड के बीच सफर करने में लगभग 1 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। भारी वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से पठानकोट से दयालचक के बीच लखनपुर टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग जाता है, लेकिन इस खंड के शुरू होने से एक्सप्रेसवे स्मारक को बाईपास कर देगा जिससे यात्रियों को हाई स्पीड यात्रा का आनंद मिलेगा। 

4 राज्यों को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे – 

दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत तैयार किया जा रहा है। इसकी लंबाई 670 से 680 किलोमीटर के बीच है। इसे पूरी तरह से ग्रीनफील्ड और बाउंडफील्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह दिल्ली- हरियाणा से होते हुए पहले पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर के कटरा तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से चार राज्य एक साथ कनेक्ट हो जाएंगे। इससे निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

139 किलोमीटर रह जाएगी दिल्ली से कटरा के बीच दूरी – 

दिल्ली से कटरा (Delhi to Katra) के बीच 727 किलोमीटर की दूरी है। नई हाईवे की वजह से यह सफर केवल 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। नया एक्सप्रेसवे इस दूरी को घटकर 588 किलोमीटर कर देगा। यानी दोनों राज्यों के बीच केवल दूरी 139 किलोमीटर की रह जाएगी। अभी दिल्ली से कटरा तक जाने में 14 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद यह सफर केवल 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वही दिल्ली से अमृतसर की यात्रा 4 घंटे में पूरी हो जाएगी। 

2028 तक खुल सकता है पूरा एक्सप्रेसवे – 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Katra Expressway Update) पूरी तरह से 2028 तक खुल सकता है। जम्मू कश्मीर वाले 143 किलोमीटर लंबे हिस्से को अगस्त 2017 में खोलने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 670 किलोमीटर की कॉरिडोर को चरणों में पूरा करते हुए मार्च 2028 तक शुरू किया जा सकता है। फिलहाल एक्सप्रेसवे को चार लेन बनाया जा रहा है। भविष्य में अगर ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो इसे 8 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है।

प्रॉपर्टी की कीमतों में आएगा उछाल – 

पठानकोट दयालचक खंड सबसे पहले खुलेगा। इसके चालू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस एक्सप्रेसवे के आसपास लगते इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों (property prices) में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button