33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

31 सूत्रीय मांगों को लेकर चैथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य भरत सिंह चैधरी ने कहा कि या तो समस्याओं का समाधान होगा, या फिर कलक्टे्रट से मेरी अर्थी उठेगी। उन्होंने कहा कि जिले की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आंदोलन का बिगुल बज चुका है और जनता का भी आंदोलन को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जिले की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर आंदोलन में सहयोग करंे। श्री चैधरी ने कहा कि राज्य निर्माण के 16 साल और जनपद निर्माण के 19 सालों बाद भी जनपद का जो विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया और विकास न होने के पीछे कहीं न कहीं जनता भी दोषी है। जिन्होंने अपनों पर विश्वास न कर बाहरी प्रत्याशियों को यहां से जीताकर विधानसभा में भेजा है।
जिले की समस्याओं को लेकर कलक्टे्रट में चल रहे क्रमिक अनशन के चैथे दिन जनता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता भरत सिंह चैधरी ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि जनता को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में डिग्री काॅलेज तक नहीं है। जनपद निर्माण के 19 सालों बाद भी जिला सहकारी बैंक का गठन नहीं हो पाया है। ऐसे तमाम मुद्दे हैं, जिनके लिए जनता छटपटा रही है। जनता के दर्द को देखते हुए आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को देखते हुए शासन और प्रशासन के भी हाथ फूले हुए हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि एक जून से शुरू होने जा रही भूख हड़ताल से पहले कुछ न कुछ निर्णय अवश्य हो जाएंगे।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने जनता का आहवान करते हुये कहा कि विकास के लिये सभी मतभेद भुलाकर एकमंच पर आ जाय। उन्होंने कहा कि आंदोलन को राजनीति के चश्मे से नहीं देखना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। सौंरा-जवाड़ी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुये कहा कि यह विकास की लड़ाई है और जनता को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं यातायात के बुरे हाल हैं। जनता की छोटी-छोटी बहुत सारी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिये श्री चैधरी ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है और हमें क्षेत्र के विकास के लिये दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर आंदोलन में साथ देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सिंह कंडारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुमंत तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद नौटियाल, दीपांशु भट्ट, विवेक बंसल, देवी प्रसाद थपलियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह सिंधवाल, प्रधान संगठन के जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान गोविंद सिंह तरवाड़ा, प्रधान अमित रावत, प्रधान कुंवर लाल सत्यार्थी, प्रधान शूरवीर सिंह सिंधवाल, प्रधान धनिता देवी रावत, प्रधान सौंरा मनबर सिंह बिष्ट, प्रधान सतनी हनुमंत बिष्ट, क्षेपंस भरत सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकुर खन्ना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवना चैधरी, सामाजिक कार्यकर्ता जयेन्द्र नेगी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष नेगी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत, प्रेम बल्लभ सती, राजेश बगवाड़ी, भूपेन्द्र भंडारी, विचित्र भंडारी, भगवान सिंह रावत, प्रकाश कप्रवाण, पूर्व भाजपा जिलामंत्री जसपाल भारती, भाजपा युवा नेता विकास डिमरी, जितेन्द्र खन्ना, सुभाष पुरोहित, चन्द्रशेखर पुरोहित, माहेश्वर पुरोहित, सुधाकर पुरोहित, पान सिंह पंवार, अरूण चैधरी, गौरव चैधरी, हरीश सिंह नेगी, दीपक त्रिपाठी, वीरेन्द्र सिंह राणा, भगवान सिंह राणा, दिनेश सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह रावत, चन्द्र सिंह बिष्ट, रविन्द्र सिंह सिंधवाल, जगमोहन सिंह चैधरी सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More