38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

19वां सावन जोत महोत्सव में बड़ी धूमधाम से निकाली जायेगी शोभायात्रा

उत्तर प्रदेश

हरिद्वार: श्री सावन जोत सभा करनाल की ओर से 19वां सावन जोत महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा के अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल जी होंगे। अग्रवाल जी कई वर्षों से सावन जोत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आते रहे हैं। विशिष्ट अतिथि महंत विक्रमजीत सिंह लाल गुरुद्वारा अमृतसागर, डेरा भजनगढ़, रूद्रपुर वाले होंगे। यह शोभायात्रा हरिद्वार के भीमगौढ़ा भजनगढ़ आश्रम खडख़ड़ीसे 30 जुलाई दिन रविवार सायं 7 बजे बड़ी धूमधाम से निकाली जायेगी। 12 फुट जोत आकर्षण का केंद्र होगी। सुंदर सुंदर झांकिया इस शोभायात्रा में निकाली जाएगी। नाचते हुए गाते हुए ढोल बाजों तथा गंगा जी के जयकारों के साथ जोत को गंगाजी में विसर्जन किया जायेगा। उसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सभा के उपप्रधान किशोर नागपाल ने दी।
किशोर नागपाल ने कहा कि यह परम्परा लगभग 107 साल से मुलतान (पाकिस्तान) से चली आ रही है जो कभी अखण्ड भारत का हिस्सा था।
सभा के चेयरमैन कैलाश सचदेवा, प्रधान संजय चावला, उपप्रधान किशोर नागपाल, सैक्रेट्री जतिन्द्र कटारिया, कोषाध्यक्ष गुरशरण चौधरी, ओम प्रकाश सुखीजा, तरुण चौधरी, अनिल कुमार, अनिल वधवा, राकेश खन्ना, जितेन्द्र अरोड़ा, अजय दीवान, स. हरविन्द्र सिंह, स. शरणी सचदेवा, विकास टण्डन, गुलशन छाबड़ा, भारत भूषण लूथरा, पुनीत शर्मा, अमित सचेदवा, वशुल शर्मा, लव सेतिया, संजीव शर्मा, चरणजीत वधवा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More