हरियाणा गो सेवा आयोग ने तैयार किया मास्टर प्लान, बनाए जाएंगे 14 गो अभ्यारण

HR Breaking News (Haryana go seva aayog) हरियाणा की सड़कों पर घूम रहे गोवंश को अब नई जगह मिलेगी। हरियाणा गऊ सेवा आयोग की तरफ से मास्टर प्लान तैयार हुआ है। हरियाणा में 14 नए गो अभ्यारण बनाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है और दिसंबर महीने में 14 नए अभ्यारणों की अंतिम सूची भी जारी हो जाएगी। इन गो अभ्यारण में प्रदेश की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाकर ले जाया जाएगा। इसके लिए पूरी तेजी से कार्य किया जाएगा।
महेंद्रगढ़ का मॉडल रहा है सफल (Mahendragarh Model of go abhyaran)
दरअसल महेंद्रगढ़ में 90 एकड़ मॉडल की तर्ज पर तैयार किया गया था। यह मॉडल महेंद्रगढ़ में सफल रहा है। इसके आधार पर प्रदेश में नए गो अभ्यारण तैयार किए जाएंगे। महेंद्रगढ़ में 90 एकड़ भूमि पर विशाल गो अभ्यारण तैयार किया गया है। यहां पर काफी संख्या में गोवंश के रखरखाव, चारे व इलाज की व्यवस्था की गई है। इसी की तर्ज पर आयोग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रशासन से पंचायती और सरकारी खाली जमीन का ब्योरा मांगा है। अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट भेजने की बात कही गई है, ताकि दिसंबर तक स्थान को अंतिम रूप दिया जा सके।
हादसों पर लगेगी लगाम (Haryana Latest news in Hindi)
सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। कई जगह पर हादसे देखने को मिलते हैं। 35000 से अधिक गोवंश प्रदेश की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। रात के अंधेरे और सर्दियों में कोहरे में खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसकी वजह से आए दिन हादसे भी होते हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गो अभ्यारण कारगर साबित होंगे और सभी पशुओं को भी सुरक्षित आशियाना मिल जाएगा।
क्या होगा गो अभ्यारण बनने का फायदा (Go Abhyaran News)
गो अभ्यारण बनने का फायदा एक नहीं अनेक हैं। सबसे पहले तो हाईवे में सड़कों पर पशु हटाने से यातायात सुगम होगा और हादसों में कमी आएगी। दूसरा किसानों को भी आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी। अभ्यारण में खुले वातावरण के साथ-साथ हरे चारे, पानी, व स्वास्थ्य जांच की सुविधा से गोवंश भी स्वस्थ रहेगा।
चलाया जाएगा विशेष अभियान (Haryana News Update)
प्लानिंग के अनुसार दिसंबर में 14 नए गो अभ्यारणों की सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन, नगर निकाय और गौशालाएं मिलकर इसके लिए विशेष अभियान चलाएंगे। अभियान के अनुसार रोड पर घूम रहे गोवंश को पड़कर सीधे अभ्यारण में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे आम लोगों की समस्या से स्थाई राहत मिलेगी।
बेसहारा गोवंश हटाने के लिए मास्टर प्लान तैयार
गो सेवा आयोग हरियाणा के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज (Haryana Go Sewa Aayog) ने बताया कि प्रदेश भर में सड़कों से बेसाहारा गोवंश हटाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है, ताकि प्रत्येक जिले को राहत मिल सके और हादसे न हो। इसके लिए 14 नए गो अभ्यारण बनाए जाएंगे। इसके लिए जगह का जल्द ही चयन किया जाएगा।




