40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सैफ ने खोला तैमूर का सबसे बड़ा राज

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड में अभी सबसे ज्यादा चर्चित स्टारकिड अगर कोई है तो वो है सैफ और करीना का बेटा तैमूर। जिसके हर अंदाज और स्टाइल की दुनिया दीवानी है। तैमूर पैदा होने से पहले से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में एक वेबसाइट ने तैमूर को 2017 सबसे क्यूट बच्चा भी कहा। बेटे के हर दिन बढ़ते स्टारडम पर हाल ही में उनके पिता सैफ ने एक बड़ा बयान दिया है। सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘तैमूर नीली आंखों वाला वह बच्चा है जिसे देखते ही लोग उसके फैन हो जाते हैं।’ सैफ ने बताया लोग उसे इसलिए पसंद नहीं करते, क्योंकि वह मेरा और बेबो का बेटा है बल्कि उसकी खुद की क्यूटनेस इतनी ज्यादा है कि सभी का दिल उस आ जाता है। उन्होंने बेटे की तारीफ करते हुए कहा, ‘तैमूर में जैनेटिक चार्म छुपा हुआ है। उसमें थोड़ा-सा रबीन्द्रनाथ टैगोर, थोड़ा राज कपूर, थोड़ा मंसूर अली खान और थोड़ा-सा भोपाल का नवाबी अंदाज दिखता है।’ सैफ ने आगे कहा कि उनके घर में अब जो भी आता है, वो उनसे मिलने नहीं बल्कि खास तौर पर उनके बेटे से मिलने आता है और उसके साथ फोटो खिंचवाकर चला जाता है। वह अब उनके परिवार का सबसे बड़ा सुपरस्टार है। यहां तक कि एयरपोर्ट पर भी लोग उनके साथ नहीं बल्कि उनके बेटे के साथ ही सेल्फी और तस्वीरें लेना चाहते हैं। अब तैमूर की लोकप्रियता तो उस तस्वीर से साफ हो ही गई थी, जो एक एयरहोस्टेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में तैमूर बहुत ही क्यूट दिख रहे थे।

सारा भी नहीं हैं कम

सिर्फ तैमूर ही नहीं बल्कि सैफ की बेटी सारा अली खान भी बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का बिषय बनी रहती हैं। उनकी जिम की तस्वीरें हों या फिर किसी पार्टी की सभी खूब वारयल होती हैं। यहां तक कि अब लोगों को उनकी फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। सारा उन स्टारकिड में से हैं जो पार्टी में कम नजर आती हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह बेहद ही शांत स्वभाव की हैं।

Live हिन्दुस्तान

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More