33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सूचना राज्यमंत्री ने रायबरेली में आयोजित पर्यावरण एवं स्वच्छता संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए

सूचना राज्यमंत्री ने रायबरेली में आयोजित पर्यावरण एवं स्वच्छता संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पर्यावरण की हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय दर्शन में पुरातन काल में ऋषियों-मुनियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण किया गया तथा उसके महत्व के विषय में जानकारी दी गई है। आज हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-मानस को जागरूक करने की आवश्यकता है।

यह विचार आज पर्यावरण संरक्षण समिति उ0प्र0 द्वारा जिला पंचायत, सभागार रायबरेली में आयोजित पर्यावरण एवं स्वच्छता संगोष्ठी में सूचना, विधि-न्याय, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डाॅ0 नीलकण्ठ तिवारी ने व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि मनुष्य के जन्म के साथ ही प्रकृति उसके साथ होती है, प्रत्येक जीव के विकास में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण वस्तुएं जैसे शु़द्ध हवा, शुद्ध पानी, खाद्यान्न आदि पर्यावरण से होता है। इसीलिए पर्यावरण को संतुलित एवं स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

सूचना राज्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में विकास की चकाचैंध में पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पेड़ों की कटाई, पानी का अधिक दोहन करने से पर्यावरण असंतुलित हो गया है, जिसे संतुलित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, जिसकी पुत्रवत देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एवं उसके संतुलन हेतु सरकार के स्तर से कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ, आम जन-मानस को भी पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना चाहिए और यह कार्य स्वप्रेरणा से ही किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डाॅ0 राम लखन सिंह ने संगोष्ठी में पर्यावरण पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। उन्हांेने बताया कि आज जहां पर्यावरण असंतुलित हो गया है, वहां वैज्ञानिकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए कई शोध किये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि मानव जाति ने काफी प्रगति की है। आज अगर पर्यावरण को लेकर चिंताएं बहुत हैं, तो इसके साथ ही, इसमें सम्भावनाएं भी बहुत हंै।

संगोष्ठी में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं-प्रणव त्रिपाठी, आस्था पाण्डेय, कृतिका दुबे, आदित्यराज बाजपेई, गरिमा सिंह, आर्यमान श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव व सपना साहू आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये, जिन्हें मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण में जनपद रायबरेली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थान ए0सी0सी0 टिकरिया वर्कर्स, एन0टी0पी0सी0 ऊँचाहार, विशाखा इण्डस्ट्रीज तथा अध्यक्ष ओम शिव शक्ति सेवा मण्डल राजेन्द्र अवस्थी, अध्यक्ष श्री गुरू सिंह सभा बसंत सिंह बग्गा, अध्यक्ष रोटरी क्लब, लाॅयन्स क्लब की किरण सिंह, डाॅ0 रमेश कुमार श्रीवास्तव तथा आर0पी0 सिंह को समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शशि शेखर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री आलोक कुमार, श्री सूर्यकान्त मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More