33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सुशांत सिंह फिर से एकता के साथ

सुशांत सिंह फिर से एकता के साथ
मनोरंजन

मुंबई: सालों पहले एकता कपूर ने अपनी कंपनी बालाजी के शो पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत को कैमरे के सामने ब्रेक दिया था। इस टीवी शो की सफलता ने सुशांत को ग्लैमर की दुनिया में पहला मौका दिया। अब सुशांत एक बार फिर एकता कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि एकता कपूर अपने कजिन भाई अभिषेक कपूर के साथ नई फिल्म बनाने जा रही हैं, जिसमें सुशांत मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। सुशांत इससे पहले अभिषेक के साथ काय पोचे में काम कर चुके हैं। एकता कपूर के साथ पवित्र रिश्ता के बाद सुशांत के रिश्ते इतने बिगड़ गए थे कि दोनों में बातचीत भी बंद हो गई थी। काय पोचे के बाद पीके और धोनी पर बनी फिल्मों के बाद भी चर्चा हुई थी कि सुशांत को बालाजी की नई फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन सुशांत ने इसे स्वीकार नहीं किया। कहा जाता है कि एकता और सुशांत के बीच टूटे रिश्तों के बंधन को जोड़ने में सबसे बड़ी भूमिका अभिषेक कपूर की रही। ये फिल्म सस्पेंस थ्रिलर बताई जाती है, जिसमें सुशांत के साथ एक और बड़ा हीरो कास्ट किया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि बालाजी इस फिल्म की सिर्फ मार्केटिंग करेगी, प्रोडक्शन में बालाजी की कोई भूमिका नहीं होगी।

Related posts

5 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More