25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली एकता बिष्ट व मानसी जोशी बधाई देते हुए: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

देहरादून: बीजेपी सरकार गंगा और गौ सरंक्षण पर काम करेगी। इसके साथ ही राज्य से पलायन रोकने के लिए मजबूत नीति बनाई जाएगी। यह कहना है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का। वे आज यहां अपने अधिकृत सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के बाद पहली बार औपचारिक तौर पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सरकार थी तो गौवंश संरक्षण कानून लाई थी अब एक बार फिर हमारी सरकार गौ संरक्षण के लिए काम करेगी। इसके साथ प्रधानमंत्री के विजन गंगा सपफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान का मैं संयोजक हूं इस नाते मां गंगा के सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन एक गंभीर समस्या है। उत्तराखंड सीमान्त राज्य है और यहाँ पलायन सामरिक दृष्टि से भी बेहद गंभीर है। सेना के लोगों को भी स्थानीय मदद की आवश्यकता होती है। पलायन रोकने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए देहरादून में बैठक और गोष्टि करेंगे और उसमें इस समस्या का समाधान निकालेंगे। राज्य में ऊद्योगिक पलायन भी गंभीर है इसकी भी समस्या का समाधान तलाशा जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी मजबूत किया जायेगा। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ने वाली कंडी रोड को खोला जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे राज्य पर 45 हजार करोड़ कर्ज है इसे रोकने के लिए हम गहरा चिंतन करेंगे। कांग्रेस के पुराने निर्णयों की समीक्षा की जायेगी और जरूरत होगी तो बदली जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पन्त और विधायक मुन्ना सिंह चैहान और विनोद चमोली भी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More