27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सीएम शिवराज ने एड़ी चोटी का जोर लगाया, फिर भी राघौगढ़ में हार गई बीजेपी, 24 में से 20 वार्डों पर कांग्रेस जीती

देश-विदेश

मध्य प्रदेश के नगर पालिका चुनाव में राघौगढ़ नगर पालिका में बीजेपी बुरी तरह हार गई है। बीजेपी 24 में से सिर्फ 4 वार्डों पर जीती है, वहीं कांग्रेस ने 20 वार्डों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

मध्य प्रदेश में नगर पालिका चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस नगर पालिका में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, उस नगर पालिका में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है। गुना‍ जिले के राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव में बीजेपी को 24 में से सिर्फ 4 वार्डों में जीत मिली है। वहीं कांग्रेस ने 24 में से 20 वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद पर अपना कब्जा भी जमा लिया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आरती शर्मा ने बीजेपी उम्मीदवार मायादेवी अग्रवाल को 5 हजार वोटों से हराया।

राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है। यहां नगर पालिका चुनाव की कमान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के हाथ में थी। नगर पालिका चुनाव में दिग्विजय सिंह का किला भेदने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राघौगढ़ में जमकर चुनाव प्रचार किया था। 12 जनवरी को राघौगढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान के चुनाव प्रचार के बाद कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता यहां भिड़ गए थे। दोनों तरफ से हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए थे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े थे। इसके बाद भी मामला शांत नहीं होने पर पुलिस को इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

Navjivan

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More