31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत को डिप्टी कलेक्टर किया नियुक्त

खेल समाचार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत को राज्य प्रशासन में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। श्रीकांत ने राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मुख्यमंत्री से गुरुवार को सचिवालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने श्रीकांत को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी और राज्य में उन्हें डिप्टी कलेक्टर नियुक्त करने के आदेश की प्रति सौंपी। राज्य मंत्रिमंडल ने श्रीकांत को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त करने को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी।

Congratulated Srikanth Kidambi on being awarded Padma Shri award and gave him posting orders to take charge as a Deputy Collector. Extended warm wishes to his mentor Sri. Pullela Gopichand as well.

Gepostet von Nara Chandrababu Naidu am Donnerstag, 29. März 2018

नायडू ने किंदांबी श्रीकांत के इंडोनेशिया ओपन जीतने पर पिछले साल जून में नौकरी देने का वादा किया था। इसके अलावा उन्होंने किदांबी को 2 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया था।

किंदांबी श्रीकांत ने साल 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किए थे। इनमें इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलियाई, डेनमार्क और फ्रेंच ओपन खिताब शामिल थे। इसके साथ ही वह सुपर सीरीज मुकाबलों में सायना नेहवाल के बाद सबसे कामयाब भारतीय खिलाड़ी भी बन गए थे।

किदांबी की इस साल 4 अप्रैल से शुरू हो रहे ग्लॉस्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेंगे। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत को सिंगापुर के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को भी राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया था। सिंधु ने साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता था। (sportswallah)

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More