37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सहारनपुर में श्री देवाषीष पाण्डा, प्रमुख सचिव (गृह) उ0प्र0 षासन लखनऊ, एवं श्री सुलखान सिंह पुलिस महानिदेषक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: श्री देवाषीष पाण्डा, प्रमुख सचिव (गृह) उ0प्र0 षासन लखनऊ, श्री सुलखान सिंह पुलिस महानिदेषक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्किट हाऊस सहारनपुर में विभिन्न राजनैतिक दलों/जनप्रतिनिधियों से वार्ता की गयी। इसके उपरान्त मण्ड़लीय अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी।
सर्वप्रथम राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हुए जनपद सहारनपुर में अभी हाल ही में ग्राम सड़क दूधली, थाना क्षेत्र जनकपुरी एवं ग्राम शब्बीरपुर थाना क्षेत्र बड़गांव में हुए घटनाक्रम के बारे में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गहनता से विचार-विमर्ष करते हुए आष्वस्त किया गया कि इन दोनों घटनाओं में निष्पक्ष कार्यवाही होगी, किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जायेगी। जिस किसी का भी नुकसान हुआ उनका चिन्हांकन कर जिला मजिस्ट्रेट, सहारनपुर द्वारा शासन को रिपोर्ट दी गयी है जिसके आधार पर शीघ्र ही मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जायेगी। प्रमुख सचिव, गृह द्वारा स्पष्ट किया कि कानून का राज स्थापित होगा किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी। जनपद स्तर पर जो आयोजन परम्परागत रूप से होते आयें है उनकी समयावधि में जिला प्रषासन से अनुमति प्राप्त कर शान्तिपूर्वक अपने-अपने पर्वों को मनाया जाये, गैर परम्परागत् रूप से कोई नया आयोजन नहीं किया जायेगा। ऐसे किसी भी आयोजन में अवैध असलहों/तलवार आदि का प्रयोग किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा नहीं किया जायेगा यदि ऐसा होना पाया जाता है तो जिला प्रषासन को प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
जनपद में आपसी भाईचारे को बढ़ाये जाने हेतु जिला प्रषासन प्रयासरत् है जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर तहसील/ब्लाॅक वाईज कार्यक्रम निष्चित कर ग्राम प्रधानों एवं ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शीघ्र ही गोष्ठी/ग्राम चैपाल आयोजित कर जो अनसुलझे विवाद एवं ग्रामवासियों की अन्य समस्यायें हैं उनका समाधान करेंगें।
तद्ोपरान्त दोनों वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा सहारनपुर मण्ड़ल के वरिष्ठ प्रषासनिक/पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में मण्ड़लीय समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कानून का राज स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा कायम करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर द्वारा की जा रही पहल को सकारात्मक रूप दिये जाने के कड़े निर्देष दिये गये। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पुनः न होने पाये तथा जनपद की उक्त घटनाओं में दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More