30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सरदार सिंह, पुजारा और हरमनप्रीत को मिलेगा अर्जुन पुरुस्कार

खेल समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स चेतेश्वर पुजारा और नेम फेम हरमनप्रीत कौर को इस साल अर्जुन पुरुस्कार देने की घोषणा की गई है। वहीं पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह और पैरालंपिक जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी देवेंद्र झाजरिया को सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सरदार सिंह ने भारतीय हॉकी टीम के लिए लंबे समय तक अगुवाई की है। उन्हें रियो ओलिंपिक में कप्तानी से हटाया गया था। उन्हें मॉडर्न हॉकी के बेहतरीन मिडफील्डर्स में गिना जाता है।  कॉमनवेल्थ खेलों में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था। हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान भी सरदार थे। सरदार को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों की लिस्ट

चेतेश्वर पुजारा, हरमनप्रीत कौर, साकेत मिनेनी, अतनु दास , मरियप्प्न थांगावेलु, वीजे श्वेता, खुशबीर कौर, आरोकिया राजीव, प्रशांति सिंह, एसवी सुनील, एसएसपी चौरसिया, सत्यव्रत कादियान, एंथोनी अमलराज, पीएन प्रकाश, जसवीर सिंह, देवेंद्रो सिंह, बिंबा देवी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More