23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सभी जिलाधिकारियों को कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु संसाधन उपलब्ध कराये गये

सभी जिलाधिकारियों को कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु संसाधन उपलब्ध कराये गये
उत्तर प्रदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना हेतु भूमि क्रय करने के निर्धारित लक्ष्य से कम भूमि क्र्रय किये जाने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े 09 जनपदों में भूमि क्रय के निर्धारित लक्ष्य 4724.5952 हेक्टेयर के सापेक्ष भूमि क्रय द्वारा 1793.2624 हेक्टेयर एवं पुर्नग्रहण द्वारा 33.7732 हेक्टेयर कुल 1827.0356 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है, जो निर्धारित लक्ष्य का 38.67 प्रतिशत है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लखनऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ तथा बाराबंकी के जिलाधिकारियों से वार्ता कर कार्य में तेजी लाने हेतु अनुरोध किया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुडे जनपदों में भूमि की आवश्यकता तथा भूमि क्र्रय/पुर्नग्रहण के आधार पर उपलब्धता की स्थिति जनपद वार निम्नवत् है:-

क्र0 सं0 जनपद भूमि क्रय/अधिग्रहण की आवश्यकता (हे0 में) क्रय के द्वारा उपलब्ध भूमि (हे0 में) पुनग्र्रहण के द्वारा उपलब्ध भूमि (हे0 में) कुल उपलब्ध भूमि (हे0 में) प्रतिशत
1 2 3 4 5 6 7
1 लखनऊ 225.9813 56.7923 0.6456 57.4379 25.42%
2 बाराबंकी 472.1458 197.5846 2.5111 200.0957 42.38%
3 अमेठी 194.8249 119.655 1.2186 120.8736 62.04%
4 सुल्तानपुर 1436.38 666.2278 15.47 681.6978 47.46%
5 फैजाबाद 56.1067 48.90125 0.785 49.6863 88.56%
6 अम्बेडकर नगर 59.5127 45.0624 1.4650 46.5274 78.18%
7 आजमगढ़ 1261.078 334.6299 10.6936 345.3235 27.38%
8 मऊ 328.249 184.9935 0.7633 185.7568 56.59%
9 गाजीपुर 690.317 139.4156 0.221 139.6366 20.23%
योग 4724.595 1793.262 33.7732 1827.036 38.67%

श्री अवस्थी ने बताया कि यूपीडा के 09 वरिष्ठ अधिकारियों को भूमि क्र्रय/अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने हेतु भेजा गया था, जिसके आधार पर भूमि क्र्रय हेतु दैनिक लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे परियोजना हेतु आगामी 02 माह के अन्दर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं 15 दिन के अन्तराल पर भूमि उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि भू-स्वामियों को उनकी भूमि का प्रतिफल/मूल्य समय से उपलब्ध कराने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में धनराशि आवंटित कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त सभी जनपदों में वाहन तथा कम्प्यूटर आपरेटर इस कार्य से जुड़े अधिकारियों को उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि भूमि क्रय के भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता बरतें। बैनामा प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् भूमि का मूल्य/प्रतिफल संबंधित विक्रेता के खातों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज/सहकारी भूमि के अधिग्रहण कार्यों में तेजी लायी जाए।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अर्जन हेतु प्रारूप 18 पर प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने की स्थिति की समीक्षा की गयी। उन्होंने परियोजना के संरेखण में आने वाली भूमियों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू किये जाने के संबंध में परियोजना हेतु प्रारूप 18 में अंकित भूमि में से यूपीडा के पक्ष में क्र्रय की गयी भूमि को घटाकर संषोधित प्रारूप उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों को दिये।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More