37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वीडियो: अपने डॉगी जोया को धोनी दे रहे हैं कड़ी ट्रेनिंग

वीडियो: अपने डॉगी जोया को धोनी दे रहे हैं कड़ी ट्रेनिंग
खेल समाचार

इस बात से तो सभी वाकिफ है कि एम एस धोनी को कुत्तों से बड़ा लगाव है। कुत्तों के लिए उनका प्यार किसी से छुपा नहीं है। मंगलवार को धोनी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी अपने कुत्ते को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस वीडियो को 14 घंटे के भीतर अब तक लगभग 11 लाख लोगों ने देखा है जबकि 3697 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर किया है।

क्या है खास इस वीडियो में?

धोनी अपने डॉगी जोया को सर्कस ट्रेनिंग दे रहे हैं जिसमें जोया लोहे के सर्कल के बीच से कूद रही है। साथ ही धोनी का दूसरा डॉगी ‘लिली’ जोया को छलांग लगाते देख चीयर कर रही है। आपको बता दें, धोनी के पास कुल पांच डॉगी है। फुर्सत के लम्हों में धोनी डॉगी के साथ काफी वक्त बिताते हैं। इससे पहले भी धोनी कई बार अपने डॉगी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। इसी साल के फरवरी महीने में धोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह अपने दो कुत्तों को पहले समझाते हैं फिर रबड़ के गेंद को जोर से उछालते हैं। इस वीडियो को अब तक लगभग 19 लाख लोगों ने देखा है।

आपको बता दें, इन दिनों धोनी अपने परिवार के साथ कीमती वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में वह दुबई में अपनी क्रिकेट एकेडमी को लांच करके वापस रांची लौटे हैं। 16 नवंबर से शुरू हो रहे श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद धोनी वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More