27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रोहित शर्मा ने वनडे में तीसरा दोहरा शतक जड़ने के साथ ही बनाए 5 बड़े रिकार्ड्स

खेल समाचार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम में जारी है। रोहित शर्मा के ताबड़तोड़ दोहरे शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने 393 रन का लक्ष्य रखा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 208 रन की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। इस मैच में रोहित ने कई बड़े रिकार्ड अपने नाम किए। आइये एक नजर डालते हैं रोहित द्वारा बनाए गए इन रिकॉर्ड्स पर….

  1. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 1 साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। रोहित से पहले सचिन ने साल 1998 में 40 छक्के जड़े थे। वहीं साल 2000 में सौरव गांगुली ने 35 और महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में वनडे में 34 छक्के लगाए थे।
  2. रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में साल 2011 में 219 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 7 दोहरे शतक लगे हैं। इन 7 दोहरे शतकों में तीन दोहरे शतक रोहित शर्मा ने ही मारे हैं।
  3. रोहित ने इस मैच में अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा। वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। इससे पहले उन्होंने 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, जबकि 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।
  4. रोहित शर्मा का वनडे में यह 16वां शतक है। इसी के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (15 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह से रोहित भारत की ओर से वनडे में शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित से ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49), विराट कोहली (32), सौरव गांगुली (22) ने ही बनाए हैं।
  5. रोहित ने पहले 100 रन पूरे करने के लिए 115 गेंदे खेली। जबकि अगले 100 रन उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में पूरे किए। रोहित ने अपने वनडे करियर का 16वां शतक 167वीं पारी में बनाया इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने अपना 16वां शतक 185वीं पारी में बनाया था।

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More