38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वीएचपी-बजरंग दल ने आगरा, फिरोजाबाद में निकाली तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश

आगरा: कासगंज हिंसा के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस बवाल ने राजनीतिक रूप ले लिया है। इसी कड़ी में बुधवार को वीएचपी और बजरंग दल के नेता आगरा और फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। किसी अनहोनी के चलते प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। जानकारी के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा के सभी ब्लॉकों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में वीएचपी के अलावा बजरंग दल कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद है।

ताज नगरी आगरा में 40 अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। तिरंगा यात्रा में हिस्सा ले रहे अर्जुन प्रखंड के सह-संयोजक अभिषेक शर्मा ने कहा है कि चंदन को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा को निकाला जा रहा है। तिरंगा यात्रा आगरा के नामेर चौराहे से शुरू होकर जिला अस्पताल तक जाएगी। जिसके बाद दीवानी चौराहे पर जाएगी, जहां पर भारत माता की प्रतिमा मौजूद है।

कांग्रेसी नेताओं को कासगंज जाने से रोका

राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन कासगंज जाना चाहता था, जिसे प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर परमीशन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में अलीगढ़ में प्रदर्शन भी किया। गौरतलब है कि कासगंज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए विवाद में चंदन गुप्ता (22) नामक एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद कासगंज में हिंसा भडक़ गई थी।

प्रदर्शकारियों ने कई गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया था। कासगंज हिंसा के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कासगंज हिंसा के आरोपियों की संपत्ति की कुर्की करने के आदेश जारी कर दिए गए है। मंगलवार को मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य अभियुक्तों समेत 12 आरोपियों के घर पर संपत्ति की कुर्की का नोटिस चस्पा दिया गया।

खास खबर

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More