25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300 मे0वा0) के कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुएः उत्पल कुमार सिंह

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300 मे0वा0) के कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के पूर्व में निर्मित भूमिगत विद्युत गृह गुहा एवं बांध के दोनों पाश्र्वाें पर किये गये कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लि0 के अधिकारियों द्वारा लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300मे0वा0) एवं किशाउबहुउद्देशीय परियोेजना (660मे0वा0) पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। परियोजनाओं से उत्तराखण्ड एवं अपर यमुना रिवर बोर्ड के घटक राज्यों को होने वाले विभिन्न लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

उसके बाद मुख्य सचिव ने व्यासी परियोजना (120 मे0वा0) के हथियारी पाॅवरहाउस व व्यासी बाॅध का निरीक्षण किया। निगम अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने व्यासी परियोजना को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More