26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए: अखिलेश यादव

लखनऊ में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश इस समय बाहरी और भीतरी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। सीमाएं असुरक्षित है। आतंकवाद पर लगाम नहीं है। भाजपा इनसे आंखे मूंदे हुए है। वह जानबूझकर इनका समाधान नहीं चाहती है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को विकास के लिए ठोस कदम उठाने की जगह देश को गुमराह करना और समाज को उलझाएं रखना आसान लगता है। भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है।

श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रजापति समाज को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चैधरी, पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल श्री अभिषेक मिश्रा एवं पंडित सिंह, तथा श्री एस.आर.एस. यादव और श्री अरविंद कुमार सिंह एम.एल.सी. भी मौजूद थे।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के विकास से भाजपा चिढ़ी हुई है। समाजवादी सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित था। आज तो पुलिस और अधिकारियों को भी अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी काम करती रही है इस सम्बंध में जातीय जनगणना की हमने मांग की, क्योंकि इसके खुलासे से ही सामाजिक न्याय का रास्ता आसान होगा। इससे उनके विकास के लिए नीतियां बनाने में सफलता मिलेगी।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों पर चलते हुए समाजवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए लगातार संघर्षशील है। अब हमारे सामने 2019 एवं 2022 में सफलता का लक्ष्य है। सदस्यता भर्ती का अभियान चलाया जा रहा है ताकि संगठन में मजबूती आए। समाजवादी पार्टी ने प्रजापति समाज में सामाजिक चेतना पैदा की और समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण राज्य में आतंक व्याप्त है। प्रत्येक नागरिक डरा और सहमा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज नही है। अराजकता का बोलबाला है। सत्तारूढ़ दल ही कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहता है। जिस दिन से भाजपा सरकार आई हैं राज्य में तनाव है।
प्रजापति समाज के वक्ताओं ने कहा कि वे हमारे समाज पर विश्वास करने के लिए श्री अखिलेश यादव के आभारी हैं। उनसे हम बहुत उम्मीदें रखते है। यह समाज उनको निराश नहीं करेगा। प्रजापति समाज मिट्टी से जुड़ा हुआ हैं शिल्पकारों और दस्तकारों को विशेष अवसर देने तथा आगे बढ़ाने का काम भी समाजवादी सरकार ने किया है। 17 जातियों को अनुसूचित जाति में समाजवादी सरकार ने ही शामिल कराने का प्रयास सराहनीय है। अतः समाजवादी पार्टी को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रजापति समाज के प्रति उपेक्षा बरत रही हैं। समाज को घोर अपमान और उत्पीड़न सहना पड़ रहा है। इसके खिलाफ संघर्ष होगा। समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रजापति समाज की पूर्ण निष्ठा है। प्रजापति समाज पूरी तरह से समाजवादी सिद्धांतों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
आज की बैठक में सर्वश्री शिवचरण प्रजापति, रमेश प्रजापति, फिरेराम प्रजापति, सत्यवीर प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, रामलखन प्रजापति, रामआसरे विश्वकर्मा, श्रीमती कृपारानी, कौशल्या प्रजापति, श्रीमती रीता प्रजापति, जय प्रकाश प्रजापति, श्रीमती चिरैया प्रजापति, श्रीमती रजनीकांता प्रजापति, श्री कमलाकांत प्रजापति, शिवनाथ सिंह, शिव, रामगोविंद प्रजापति एवं संजय प्रजापति आदि की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More