21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दो सम्प्रदायों में वादविवाद/पथराव 13 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

गोण्डा: थाना तरबगंज जनपद गोण्डा में रोड़ पर ठेला लगाने को लेकर षिवम सोनी द्वारा अन्य सम्प्रदाय के ठेला लगाने वालों के साथ गाली गलौज तथा अपषब्दों का प्रयोग किया गया जिससे ठेला लगाने वाले समुदाय विषेष के लोग उत्तेजित होकर एकत्र हो गये। बाजार में षिवम सेानी द्वारा अपने सम्प्रदाय
के लोगों को एकत्र कर लिया गया तथा दोनों पक्षों मंे आपस में वाद विवाद तथा एक दूसरे पर पत्थर फेंके गये जिससे बाजार में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर स्थिति को शान्त किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया सामान्य बनी हुई है तथा बाजार में दुकाने खुली हुई है एवं आवागमन सामान्य है।
इस सम्बन्ध में एक पक्ष द्वारा मु0अ0संख्या 213/2017 धारा 147/148/ 149/307/ 336/504/506 भादवि व 07 सी0एल0ए0 एक्ट बनाम षिवम सोनी पुत्र विजय सोनी निवासी रगड़गंज, थाना तरबगंज आदि 17 व्यक्ति नामजद तथा 200 व्यक्ति नामपता अज्ञात तथा दूसरे पक्ष द्वारा मु0अ0संख्या 214/2017 धारा 147/148/ 149/295/323/307/336/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम जाबेद पुत्र पुत्तन आदि 34 व्यक्ति नामजद तथा 200 व्यक्ति नामपता अज्ञात पंजीकृत कराया गया है। दोनों अभियोगो से सम्बन्धित 13 नामजद अभियुक्तों अमित कुमार सोनी, संतोष, उमेश कौशल, विवेक सोनी, आलोक सोनी, जैकी सोनी, पवन सोनी, साकिर, वजीम, सद्दाम, वशीर, सलीम, सईदे आलम को गिरफतार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More