28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रजपुरा: पुलिस कार्यवाही में 20 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

सम्भल: थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के हसनपुर रोड परतापुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक श्री प्रबोध घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की कई फायरिंग में पुरस्कार घोषित अपराधी नईम घायल हो गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 तमंचा 315 बोर, 07 जीवित व 01 खोखा कारतूस एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि पुरस्कार घोषित अभियुक्त अनस के विरूद्ध सम्भल, अमरोहा के विभिन्न थानों में बलवा, डकैती आदि के 13 अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना रजपुरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 206/2016 धारा 147/146/149/307 भादंवि व 7 क्रि0ला0ए व मु0अ0सं0 207/2016 धारा 3/5/8 सी0एस0 एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तार हेतु 20 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।

    इस सम्बन्ध में थाना रजपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त

1.    अनस निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा।
बरामदगी

1.    01 तमंचा 315 बोर, 07 जीवित व 01 खोखा कारतूस
2.    01 मोटरसाईकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More