लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बासगांव में चन्दा घाट पर 3526.32 लाख रुपये के लागत से बनने वाले कसिहार सेमरा मानिक चक सम्पर्क मार्ग पर राप्ती नदी के चन्दा घाट पर सेतु, पहंुच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस पुल के लिये यहां की जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी। यह एक महत्वपूर्ण पुल है। इसके बनने से इस क्षेत्र के 2 लाख से ज्यादा लोगो को इसका फायदा मिलेगा।
मुख्यमत्री जी ने कहा कि यह पुल 364 मीटर लम्बा 7 मीटर चैड़ा होगा। यह पुल 2 वर्ष के अन्दर बन जायेगा। इस दौरान उन्हांेने विगत कुछ माह पूर्व शहीद हुये साहब शुक्ला को भी याद किया और कहा कि जल्द ही शहीद साहब शुक्ला के नाम पर स्कूल भी खोला जायेगा, जिसकी स्वीकृति दे दी गयी है। जल्द ही शिलान्यास भी किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के लिये कार्य कर रही है जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि सभी निर्माण कार्यांे मे गुणवत्ता एवं समयबद्धता व मानक का विशेष ध्यान रखा जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार जनता के विकास के लिये नयी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी लगातार गरीबों, महिलाओं, किसानांे एवं अन्य लोगों के विकास के लिये कार्य कर रही है।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।