34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री बी0एल0 जोशी ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से पूर्व दिल्ली के उप राज्यपाल, मेघालय तथा उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद का दायित्व निभाया था। उन्होंेने राज्यपाल सहित विभिन्न उच्च स्तरीय पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More