24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल श्री बी.एल जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तराखंड

देहरादून: राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल श्री बी.एल जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. पाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। डॉ. पाल ने कहा कि स्व० जोशी एक कुशल प्रशासक थे। 1957 में पुलिस सेवा से अपना कैरियर प्रारम्भ करते हुए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे। वर्ष 1991 में भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य बने।

डॉ पाल ने कहा कि स्व० जोशी जब जून 2004 से अप्रैल 2007 तक दिल्ली के उप राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे तो दिल्ली पुलिश के कमिश्नर के तौर पर उनके साथ करीब से काम करने का मौका मिला। स्व० जोशी मेघालय, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। वे अपने सार्वजनिक जीवन में जनसामान्य की भलाई में लगे रहे। वे जिस पद पर भी रहे, उस पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता व निष्ठा से किया।

राज्यपाल की ओर से उनके एडीसी ने नई दिल्ली स्थित एम्स में जाकर स्व० बीएल जोशी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More