29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रीन स्मार्ट बायोटाॅयलेट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रीन स्मार्ट बायोटाॅयलेट का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर नगर निगम परिसर, मोतीझील के कारगिल पार्क में देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम परिसर, मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में 2.91 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वामी विवेकानन्द स्मृतिका का पूजन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘स्वामी विवेकानन्द’ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने के लिए वृहद् वृक्षारोपण करने का सन्देश देते हुए नगर निगम परिसर में पौधरोपण किया। इसके अलावा, उन्होंने पार्क के नवनिर्मित ग्रीन स्मार्ट बायोटाॅयलेट का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, खादी ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More