21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मानिकपुर: ट्रेन दुर्घटना, तीन की मृत्यु, 09 घायल

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत टेªन नं0-12741 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस, गोवा से पटना जा रही थी। जिसके 23 में से  13 डिब्बे मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गये। उक्त घटना से टेªन में सवार 03 लोगांे की मृत्यु हो गयी तथा 03 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु चित्रकूट से स्वरूपरानी अस्पताल, इलाहाबाद रेफर किया गया है तथा 06 लोग 1-इंदल चैहान उम्र-24 वर्ष 2-राजकुमार दास उम्र-28 वर्ष 3-चन्द्रशेखर उम्र-18 वर्ष 4-जय कुमार उम्र-41 वर्ष 5-रामेश्वर उम्र-50 वर्ष 6-श्रीमती मंजीत देवी उम्र-22 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गये, जिनका उपचार सीएचसी, मानिकपुर में चल रहा है। जनपदीय/रेलवे पुलिस द्वारा बचाव व राहत कार्य किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक,  इलाहाबाद जोन, आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट मोके पर मौजूद है। घायलों को डायल-100 की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर एटीएस की टीम भी पहंुच गयी है।
मृतक व्यक्ति
1-गोलू कुमार उम्र-06 वर्ष पुत्र श्री दीपक पटेल निवासी अमरसेख बेतिया जिला बेतिया।
2-दीपक कुमार उम्र-30 वर्ष पुत्र श्री रामस्वरूप पटेल निवासी अमरसेख बेतिया जिला बेतिया।
3-मनोज सिंह उम्र-23 वर्ष पुत्र श्री रघुनाथ सिंह निवासी बरेली टोला, छपरा, बिहार।
गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति
1-अभिषेक उम्र-28 वर्ष पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी बीएचयू आरएन-237, वाराणसी।
2-अरविन्द कुमार उम्र-24 वर्ष पुत्र श्री आनन्द कुमार निवासी अर्दली बाजार, वाराणसी।
3-रिंकी कुमारी उम्र-24 वर्ष पत्नी अर्जुन कुमार निवासिनी सनखटडम रेलवे स्टेशन, साउथ गोवा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More