29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मजलिसे ओलमाए हिंद के समाचार पोर्टल का मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने उद्घाटन किया

मजलिसे ओलमाए हिंद के समाचार पोर्टल का मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मजलिस ओलमाए हिंद कार्यालय मै आज 21 जून को मजलिस ओलमाए हिंद के समाचार वेब पोर्टल का उद्घाटन हुआ। मजलिसे ओलमाए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने समाचार वेब पोर्टल का उद्घाटन किया,इस अवसर पर मौलाना सैयद मोहम्मद मियां आब्दी, मौलाना इकबाल हैदरी, मौलाना निसार अहमद जेनपूरी और मौलाना इफ्तिखार हुसैन इन्किलाबी के साथ मजलिस उलेमा हिंद कार्यालय का स्टाफ मोजूद रहा। प्रसिद्ध विद्वान और अनुवादक मौलाना इकबाल हैदरी ने कहा कि मजलिसे ओलमाए हिंद के समाचार पोर्टल पर प्रसारित होने वाली खबरों में विशिष्टता है।

मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी कुम्मी ने कहा कि मजलिस ओलमाए हिंद के समाचार पोर्टल पर महत्वपूर्ण और आवश्यक खबरों को ही जगह दी जाए ताकि अन्य समाचार पोर्टल पर जाने वाला पाठक एक ही जगह महत्वपूर्ण और आवश्यक समाचार का अध्ययन कर सके।
मौलाना इन्किलाबी ने कहा कि मजलिसे ओलमाए हिंद मुस्लिम दुनिया की खबरों और विश्व के समाचारों को पेश करने मै अपना दृष्टिकोण सफलतापुर्वक रखता है।

इस अवसर पर समाचार पोर्टल का उद्घाटन करते हुए मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि मजलिसे ओलमाए हिंद पर इस्लामी दुनिया की प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण खबरों को जगह दी जाएगी।साथ ही विश्व स्तर पर घटित होने वाली घटनाओं और दुर्घटनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन पेश किया जाएगा। मौलाना ने कहा कि मजलिसे ओलमाए हिंद के समाचार पोर्टल का उद्देश्य इस्लामी दुनिया के हालात और दुनिया की एहम खबरों पर नजर रखना हे और शिया मजहब की वास्तविकता से दुनिया को अवगत कराना है। मौलाना ने कहा कि इस समाचार पोर्टल पर महत्वपूर्ण विषयों के विश्लेषणात्मक स्तंभ प्रसारित किए जाएंगे और ऐसे समाचारों को महत्व दिया जाएगा जिन महत्वपूर्ण समाचारों से विश्व का मीडिया अनदेखी करता आया है।मजलिसे ओलमाए हिंद से संबंधित तमाम समाचार और विश्लेषणात्मक लेखों के लिये आप समाचार पोर्टल www.majliseulamaehind.org पर जाकर पढ सकते है।वाजेह रहे कि ये सभी काम मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी के नेतृत्व में हो रहे हैं।

इस बैठक में विश्व कुद्वस दिवस की तैयारियों का जायजा भी लिया गया। इनशाअल्लाह 23 जून को जुमे की नमाज के बाद फिलिस्तीन की स्वतंत्रता, किबलाए अव्वल बैतूलमूकद्वस को दुबारा पाने और इजरायल, अमेरिका और सऊदी आतंकवाद के खिलाफ आसफि मस्जिद से जुलूस निकलकर रूमी गेट तक जाएगा। रूमी गेट पर विद्वानों और ओलमा कुद्वस दिवस के महत्व और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अमेरिका और इसराइल के झंडे भी जलाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More