33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिये प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिये प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अम्बेडकर नगर की टाण्डा तथा आलापुर तहसीलों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने टाण्डा के होबर्ट त्रिलोकीनाथ इण्टर काॅलेज एवं महाविद्यालय के प्रांगण में तथा आलापुर के ग्राम आराजी देवारा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में वे बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने, राहत सामग्री वितरित करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने आए हैं। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

योगी जी ने कहा कि प्रदेश के 25 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। राज्य सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को पूर्व में ही दिये जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितांे की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिये प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। ऐसे बाढ़ पीड़ितों जिनकी फसल एवं मकान नष्ट हो गये हंै, उनकी सहायता के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हंै। आपदा की इस घड़ी में समाज के सक्षम लोगों को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसली ऋण मोचन योजना के तहत लघु एवं सीमान्त किसानों का एक लाख रुपए तक के ऋण माफी की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। सभी इलाकों में रोस्टर वार विद्युत आपर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More