31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

फुटबॉलर सुनील छेत्री ने की सोनम भट्टाचार्य से सगाई, 4 दिसंबर में होगी शादी

खेल समाचार

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। छेत्री ने लंबे समय से उनकी प्रेमिका रही सोनम भट्टाचार्य से सोमवार को सगाई कर ली। मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम और छेत्री की शादी 4 दिसंबर को कोलकाता में होगी। छेत्री और सोनम काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

सुनील और सोनम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें सुनील घुटनों के बल बैठकर सोनम को अंगूठी पहना रहे हैं। रविवार को गुडग़ांव के एक होटल में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरु एफसी की ओर से खेल रहे 33 साल के छेत्री रविवार को बेंगलुरु में मुंबई सिटी के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/BbvHfbsgcGe/

सोनम और सुनील दोनों का विवाह कोलकाता में 4 दिसंबर को होगा, जबकि रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। आपको बता दें कि सोनम पूर्व भारतीय फुटबॉलर और वर्तमान फुटबॉल टीम के मेंटर सुब्रत भट्टाचार्या की बेटी हैं। सोनम ने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली है।

https://www.instagram.com/p/BbubnnIlS5p/

वहीं 33 साल के स्ट्राइकर सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। उन्होंने भारत की ओर से अब तक 97 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 गोल किए हैं। छेत्री सर्वाधिक इंटरनेशनल गोल करने के मामलें में दुनिया के 5वें एक्टिव खिलाड़ी है। उनसे आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो, मेसी, डेविड विला और क्लिंट डेम्पसी हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More