26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 25-25 हजार रू0 के दो पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इटावा: दिनांक 29/30.04.2018 की रात्रि थाना भरथना व क्रंाइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर तुरैया नहर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो, बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे उ0नि0 विपिन कुमार व आरक्षी अजय कुमार घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश शिव प्रताप उर्फ शिवा घायल हो गया। उक्त घायल अभियुक्त व उसके एक साथी बदमाश अभिषेक यादव उर्फ अवशेष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 रायफल लाइसंेसी 315 बोर, 01 बंदूक डीबीबीएल फैक्ट्रीमेड लाइसेंसी बरामद हुयी। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों बताया कि बरामद दोनो असलहे क्रमशः थाना भरथना व सैफई क्षेत्र से लूटे गये थे, जिनके संबंध में संबंधित थानों पर अभियोग पंजीकृत हैं।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरू़द्व जनपद इटावा व आसपास के जनपदों में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा थाना भरथना के मु0अ0सं0 183/18 धारा 394 भादवि में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस संबंध मे थाना भरथना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-शिव प्रताप उर्फ शिवा निवासी ग्राम नगरिया सरांवा थाना भरथना जनपद इटावा।
2-अभिषेक निवासी कुरावां उम्मेद थाना विधूना जनपद औरैया।

बरामदगी
1-01 लाइसेंसी रायफल 315 बोर।
2-05 जीवित व 03 खोखा कारतूस 315 बोर।
3-01 डीबीबीएल फैक्ट्री मेड लाइसंेसी।
4-07 जीवित व 06 खोखा कारतूस 12 बोर।
5-01 मोटरसाइकिल।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More