26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर से लिया ब्रेक

मनोरंजन

मुंबई: परिणीति चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होने जानकारी दी है वो कुछ समय के लिए ट्विटर से अपने आप को दूर रखेंगी। हालांकि ऐसा करने की वजह के बारे में परिणीति ने कोई खुलासा नहीं किया है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि परिणीति ने अपने ट्वीट में ये भी बताया है कि वो कुछ समय के लिए ही ट्विटर से ब्रेक ले रही हैं और वो जल्द ही वापस भी आएंगी। इस खबर से सभी असमंजस में तो जरूर पड़ जाएंगे कि परिणीति ने ऐसा क्यो किया।

फिलहाल परिणीति के अलावा इसका जवाब तो किसी के पास नही है अब देखने वाली बात ये है कि इसके बारे में खुलासा कब करती हैं। खैर अब जब परिणीति ने ट्विटर से ब्रेक लिया है तो उनके फैंस को उनकी वापसी का खास इंतजार रहेगा।

फिल्मों की बात करें तो फिलहाल परिणीति रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में वो पहली बार अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More